{"_id":"6af9fa1d4736919e960f12a6","slug":"six-cattle-rescued-cattle-smugglers-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-196732-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छह गोवंश मुक्त, पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छह गोवंश मुक्त, पशु तस्कर गिरफ्तार
Sun, 15 Nov 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी कस्बे के शिवधरिया वार्ड के पास रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छह गोवंश मुक्त कराए गए। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से पशुओं से लदा वाहन ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीम ने शिवधरिया वार्ड के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान एसके लिखे नंबर वाला संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन में छह गोवंश लदे मिले।
बरहज की सीओ रंजना सचान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान भटनी थाना क्षेत्र के शिवनकटा गांव निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।