{"_id":"5d641c288ebc3e014b5f852f","slug":"six-arrested-in-sumit-murder-case-deoria-news-gkp319076794","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामजद छह हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
आईजी के निर्देश पर हत्या में तब्दील हुआ गैर इरादतन हत्या का केस
सुमित जायसवाल की हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बरहज के पटेलनगर निवासी सुमित जायसवाल की हत्या में नामजद छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद हुए हैं। कुछ अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। मोहल्ले के रहने वाले इजराउल हक के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। पहले इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज था। आईजी के निर्देश पर सोमवार को इसे हत्या में तब्दील कर लिया गया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि शनिवार की रात डीजे बजाने से मना करने पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडा से पीटकर पटेलनगर निवासी सुमित की हत्या कर दी गई। पिता मन्नूलाल को भी चोट लगी थी। मन्नूलाल की तहरीर पर छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने धारा में बदलाव करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने पटेलनगर पश्चिमी निवासी प्रदुम्मन उर्फ दीपक गुप्त, इश्तेखार अहमद, फैयाज राइन, हैदर अली, दुर्गा गुप्ता और छेदी मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया। सभी ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की। प्रदुम्न गुप्त की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से हत्या में प्रयुक्त लाठी और डंडा बरामद कर लिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि इन पर गैंगेस्टर और रासुका की कार्रवाई की जाएगी। मामले में फरार चल रहे कुछ अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।