{"_id":"66a3eb28982b7817f0095975","slug":"six-accused-in-case-of-students-death-in-emergency-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-131253-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इमरजेंसी में हुई छात्र की मौत मामले में छह पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इमरजेंसी में हुई छात्र की मौत मामले में छह पर गिरी गाज
विज्ञापन
- जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद हुई कार्रवाई, तीन स्टाफ नर्स और तीन एमपीडब्ल्यू हटे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चार दिन पहले बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी युवक की मौत के मामले में छह कर्मचारियों पर गाज गिरी है। शुक्रवार को तीन स्टाफ नर्स और तीन एमपीडब्ल्यू को हटा दिया गया। उनके स्थान पर दूसरे की तैनाती की गई है। जबकि अन्य कर्मियों को चेतावनी दी गई है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी आदर्श जायसवाल (18) पुत्र स्व. हेमचंद जायसवाल की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार की सुबह इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरोंं व कर्मियों पर समय से इलाज न करने और ऑक्सीजन व इंजेक्शन नहीं लगाने का आरोप लगाया था। मामले की जानकारी होने पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के निर्देश पर बुधवार को सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। इसमें प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, डॉ. अरुणेश व इमरजेंसी के नोडल अधिकारी डॉ. विजय गुप्ता शामिल थे।
टीम के रिपोर्ट देने के बाद शुक्रवार को छह कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। इसमें इमरजेंसी में तैनात स्टाफ नर्स निधि यादव को मेल सर्जिकल वार्ड, पूजा कुमारी व साहिब को मेल मेडिकल वार्ड में भेज दिया गया है। इनके स्थान पर मेल सर्जिकल वार्ड से शब्बो, मेल मेडिकल वार्ड से सरिता तिवारी व रिंकी को तैनात किया गया है। वहीं इमरजेंसी में तैनात एमपीडब्ल्यू सोनू चौरसिया, रोहित सिंह, आदित्यम सिंह को मेल मेडिकल वार्ड भेजा गया है, जबकि इनके स्थान पर धर्मेंद्र यादव, सद्दाम, अमित राजभर को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
इमरजेंसी में स्टाफ नर्स व एमपीडब्ल्यू का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। यह कार्रवाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए रोगीहित में की गई है। ड्यूटी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस