{"_id":"68fe728601a0c47d9b014bd9","slug":"siwan-defeated-bhatni-to-win-the-trophy-deoria-news-c-208-1-deo1009-166495-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भटनी को हराकर सिवान ने जीती ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भटनी को हराकर सिवान ने जीती ट्राॅफी
Mon, 27 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
लुअनी दुबे में डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ट्राफी देते सपा ने
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के भलुअनी दूबे गांव में चल रहे डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार की रात भटनी और सिवान, बिहार के बीच खेला गया।सिवान के खिलाड़ियों ने खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए भटनी को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया।
डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में सिवान की टीम ने टास जीतकर खेल की शुरुआत कराई। शुरू से ही सिवान की टीम भटनी के खिलाड़ियों पर दबदबा बनाए रहीं। अन्ततः सिवान के खिलाड़ियों ने 53-48 के भारी अंतर से जीत दर्ज करा प्रतियोगिता का ट्राॅफी अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर और सपा नेता बेचूलाल चौधरी रहे।
इससे पूर्व मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। सपा नेता बेचू लाल चौधरी और अंबिका यादव ने कहा कि विलुप्त हो रहे कबड्डी खेल का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में कराना अपने आप में सराहनीय है। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथियों ने ट्राॅफी सहित अन्य पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।