फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sit will move custody remand application in cjm court

सीजेएम कोर्ट में आज कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र देगी एसआईटी

Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
sit will move custody remand application in cjm court
सीजेएम कोर्ट में आज कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र देगी एसआईटी
विज्ञापन

देवरिया। सिविल जज सीडी एफटीसी प्रथम से कस्टडी रिमांड का प्रार्थनापत्र नामंजूर होने के बाद अनुदानित विद्यालयों में फर्जी अनुमोदन के जरिए वेतन व एरियर का भुगतान कराने वाले पांचों आरोपियों की कस्टडी रिमांड के लिए एसआईटी बृहस्पतिवार को सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देगी। बुधवार को जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई।
मंगलवार को एसआईटी के अध्यक्ष सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने सिविल जज सीडी एफटीसी प्रथम नूसरतजहां फारूखी की अदालत में जेल में बंद पांचों आरोपियों को कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया। एसआईटी बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र देने की प्रक्रिया बुधवार को पूरा कर ली गई है। एसआईटी को भरोसा है कि कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ से जनपद में व्यापक पैमाने पर अनुदानित विद्यालयों में हुए खेल का राज खुलेगा।
विज्ञापन

इनसे राज उगलवाने को एसआईटी को चाहिए रिमांड
ओम प्रकाश मिश्र निवासी अहिलवार बुर्जुग
मुन्ना यादव निवासी भटवलिया
अजीत उपाध्याय निवासी पंचवटी नगर शिवपुर गोरखपुर
राजकुमार मणि निवासी बौरडीह थाना गौरी बाजार
संजय कुमार आर्य निवासी खामपार
गायब अभिलेख बरामद कर पुलिस एसआईटी को देगी
देवरिया। बीएसए ऑफिस से कई अभिलेख गायब हैं। साजिश के तहत रजिस्टर के पन्नों को फाड़ दिया गया है। वरिष्ठ बीईओ बीरबल राम ने दो दिन पहले एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की सेंट्रल पुलिस के चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह को दी गई। अभी तक पुलिस की जांच में एक बात सामने आई है कि बीएसए आफिस में डिस्पैच पंजिका में जमकर हेराफेरी की गई है। 1 अप्रैल 1984 से पूर्व की डिस्पैच पंजिका व 1 अप्रैल 1987 से 13 मार्च 1989 तक की डिस्पैच पंजिका और 2010-11 तक का डिस्पैच पंजिका को इस गिरोह ने गायब कर दिया है। इस दौरान हुए फर्जी अनुमोदन को इसी पंजिका डिस्पैच कर लाखों रुपए का भुगतान और नौकरी पक्की की गई है। अब कोतवाली पुलिस गायब अभिलेखों की तलाश में जुटी हुई। बरामद होने के बाद अभिलेख एसआईटी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिगत हुए फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षक
देवरिया। अनुदानित विद्यालयों में फर्जी नियुक्ति कराने वाले गिरोह की जड़े जिले में काफी मजबूत है। इस गिरोह के बचे सदस्यों और बीएसए ऑफिस के कर्मचारियों की मिलीभगत से जिले के कई विद्यालयों में खेल किया गया है। एसटीएफ के निशान पर आए कुछ अन्य भय से भूमिगत हो गए है। इनके मोबाइल नम्बरों के सहारे एसटीएफ इन पहुंचने में जुटी हुई है।

सीजेएम न्यायालय में आरोपियों के पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया जाएगा, ताकि मामले की जांच आगे बढ़ सके और फर्जी अनुमोदन में शामिल अन्य का नाम सामने आ सके। जांच तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। -श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed