फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sir! The husband is living with another woman and is selling the remaining land.

Deoria News: साहब! पति दूसरी महिला के साथ रहता है, बची जमीन भी बेंच रहा

Mon, 29 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sir! The husband is living with another woman and is selling the remaining land.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली खेम की एक महिला ने पति पर दूसरी महिला के साथ शहर में रहने और गांव की जमीन बेचने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायती पत्र पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरौली खेम गांव निवासी रीना देवी का आरोप है कि पति शंभूनाथ प्रसाद ने 13 साल पहले शादी की थी, जबकि पहले से भी एक महिला को शहर में रखा है। रीना का कहना है कि तीन बच्चों और बुजुर्ग सास को लेकर गांव में रहती है। पति को नशे और जुए का लत है।
विज्ञापन

वह धीरे-धीरे सब जमीनें बेचकर रुपये दूसरी महिला को दे रहा है। अब दो कट्ठा जमीन ही बची है, उसे भी बेचने के लिए कई लोगों से एडवांस ले रखा है। वह जब भी गांव आता है जमीन बेचने में जुट जाता है। रीना देवी ने रविवार को थाने पहुंचकर पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed