फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sir is domineeringly occupying the land

Deoria News: साहब जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा, खुलेआम घूम रहे हत्या के आरोपी

Sat, 18 Mar 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sir is domineeringly occupying the land
फोटो समाचार ़18 डीईओ 155.....
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/सलेमपुर। सलेमपुर तहसील सभागार में शनिवार को डीएम व एसपी ने फरियादियों की शिकायत सुनीं। इसमेंं 73 शिकायतें आईं, इसमें राजस्व के 11 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से दनउर गांव निवासी हरिमूर्ति सिंह के माता पिता के मृत्यु के बाद वरासत नहीं हुआ था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तुरंत वरासत दर्ज कराने का निर्देश दिया। महिला ने गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं, जबकि एक फरियादी ने एसपी संकल्प शर्मा से सरबौली गांव निवासी शालू ने कहा कि गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पिपवा दवन गांव निवासी विवेक सिंह ने हर घर नल जल योजना के अंतर्गत बिछाई गई पाइप से लीकेज होने की शिकायत की। डीएम ने तत्काल जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अखिलेश आनंद को मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसीपार निवासी दिव्यांग हरेंद्र कुमार राजभर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग की। डीएम ने पात्रता संबंधी शर्तों को पूरा करने की स्थिति में नए सर्वे में उन्हें शामिल करने का निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया। कुंडौली गांव के रजनीश कुमार सिंह ने इंटरलॉकिंग रास्ते के निर्माण के संबंध में शिकायत की। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व निर्माण में बाधा पहुंचा रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीसी मनरेगा ने मौके का निरीक्षण कर प्रकरण का समाधान कराया।
भटनी थाना क्षेत्र के भरहे गांव निवासी किरन देवी पत्नी विजय प्रकाश ने डीए को शिकायती पत्र देकर बैनामे की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की। नदावर गांव निवासी अनिरूद्ध मिश्र ने ग्राम सभा के बंजर भूमि को खाली कराने के लिए शिकायती पत्र दिया।
इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एसडीएम अरुण कुमार, सीओ देवआनंद, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीएसओ संजय पांडेय, डीआईओएस विनोद राय, तहसीलदार मिसरी लाल चौहान सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
--------------
जिले में 73 मामले आए, 11 का हुआ समाधान
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को सलेमपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान कुल 73 प्रकरण आए, जिनमें 11 का समाधान कर दिया गया है। शेष का निस्तारण संपूर्ण समाधान सात दिन के अंदर करने का निर्देश दिया।

-------------
35 वर्ष की आयु में बना दिव्यांगता प्रमाणपत्र
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर संपूर्ण समाधान दिवस पर आयोजित होने वाले दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के विशेष शिविर में 11 दिव्यांगों का यूडीआईडी नंबर जनरेट किया गया। साथ ही प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया। पिपरा धन्नी निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र विजय गुप्ता ने भी विशेष शिविरर में दिव्यांगता का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। धर्मेंद्र ने बताया कि कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में दिव्यांगता का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रयासरत था, हर बार उसके आवेदन को निरस्त कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed