फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sir! I am poor, huge amount is being asked for consideration

Deoria News: साहब! गरीब हूं, विवेचना के लिए मांगी जा रही मोटी रकम

Mon, 07 Aug 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sir! I am poor, huge amount is being asked for consideration
बरहज। खुखुंदू थाना के एक एसआई की अलग-अलग लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर एसपी डॉ. संकल्प शर्मा से शिकायत की है। लोगों का आरोप है कि एसआई की ओर से विवेचना के नाम पर मोटी रकम की मांग की जा रही है। रकम न देने पर न ही कोई कार्रवाई हुई और न ही जांच की जा रहा है। सभी ने एसआई के विरुद्ध मामले की जांच कराकर कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

महानपुर-पकड़ी गांव निवासी राधेश्याम ने पुलिस कप्तान को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि खुखुंदू थाने में मामला पंजीकृत है। जिसकी विवेचना एक एसआई कर रहे हैं। मुकदमे की विवेचना के लिए 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पांच हजार रुपये दे सका हूं। बार-बार कुछ लोगों से दबाव बनवाया जा रहा है। दूसरी ओर महुईं संग्राम निवासी विवेक कुमार मिश्र ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि एक मामले में एसआई की ओर से मोटी रकम मांगी जा रही है। जबकि एसआई द्वारा विपक्ष से पैसा लेकर केस कमजोर किया जा रहा है। विवेक मिश्र ने भी प्रकरण की जांच कराते हुए दूसरे अधिकारी से विवेचना कराने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रकरण सामने आए हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed