फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SIR awareness rally was taken out in Barhaj, people were made aware

Deoria News: बरहज में निकाली गई एसआईआर जागरूकता रैली, किया गया जागरूक

Sun, 25 Jan 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
SIR awareness rally was taken out in Barhaj, people were made aware
बरहज। नगर स्थित एसके इंटर काॅलेज खेल मैदान से शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसआईआर जागरूकता रैली निकाली गई जो तहसील परिसर में सभा के रूप में तब्दील हो गई। रैली में स्कूली छात्रों के अलावा अधिकारी-कर्मचारी और अधिवक्ता आदि शामिल रहे। रैली में चल रहे सभी ने लोगों को एसआईआर के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई जो रेलवे स्टेशन तिराहा, नगरपालिका, मुख्य चौक, अटल तिराहा, जयनगर हाईडिल होते हुए तहसील परिसर में पहुंची। जहां सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसआईआर में नये मतदाता, सुधार आदि के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। तहसील परिसर में छात्रों ने रंगोली आदि के जरिये एसआईआर के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम, एसके इंटर काॅलेज, महिला डिग्री काॅलेज, श्रुतिकीर्ति महिला महाविद्यालय, न्यू जेनिथ आदि स्कूलों के छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीएलओ, सुपरवाइजर, छात्रों आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर तहसीलदार अरूण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, ईओ निरुपमा प्रताप, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, नागेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, चंद्रगुप्त यादव मौजूद रहे।


-----------इन्हें मिला सम्मान
बरहज। उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने एसआईआर में बेहतर कार्य करने पर सीमा सिंह, संतोष कुमार सिंह, ओमप्रकाश भारती, रजनीश, कुसुम सिंह, रामध्यान सिंह, अर्जुन प्रसाद, वेदप्रकाश, बालमुकुंद दूबे, संतोष कुमार, हवलदार सिंह, योगेश्वर चौहान, राकेश कुमार, देवीशरण, गजाला परवीन, सुजाता सिंह, सरिता, अलका मौर्य, सुकेश तिवारी, भानुप्रताप सिंह, राजू यादव, रामप्रताप, अमरेंद्र, रवींद्र भारती, आलोक तिवारी, संदीप यादव, विजय आर्यन, सुमेंद्र रोशन, विवेक, प्रमोद को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed