{"_id":"5fc530878ebc3e9be1057487","slug":"sikh-sangat-nihal-with-gurbani-and-sabad-kirtan-deoria-news-gkp3751487157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुबाणी व शबद कीर्तन से सिख संगत निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुबाणी व शबद कीर्तन से सिख संगत निहाल
विज्ञापन
गुरुबाणी व शबद कीर्तन से सिख संगत निहाल
देवरिया। नगर के न्यू कालोनी स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में सोमवार को गुरु नानक देव केे 551 वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुबाणी और शबद कीर्तन से सिख संगत निहाल हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धा पूर्वक संगत ने गुरुग्रंथ साहिब का मत्था टेका और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का जयघोष किया। गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, सदर विधायक ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेका।
गुरुग्रंथ साहिब की हुजूरी में ग्रंथी दामोदर सिंह के नेतृत्व में अमृतवेला से लेकर सायंकाल तक भव्य प्रकाशपर्व मनाया गया। सिख संगत की ओर से गुरु नानक से राष्ट्र, समाज व संपूर्ण विश्व को कोरोना वायरस जैसी महामारी से सलामती की अरदास की गई। मौके पर सिख धर्म के गुरुओं के त्याग व बलिदान पर प्रकाश भी डाला गया। दामोदर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव मानवता के मानक हैं। हम सभी को एक सशक्त राष्ट्र व समाज के निर्माण के लिए उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा इस राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए बलिदान देने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। आगे कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति अब सोच को बदलना होगा। स्वीकार करना होगा कि बिना इनके पुरुष का कोई अस्तित्व नहीं है। कोई यहां न कुछ लेकर आया है न लेकर जाएगा, गुरु नानक ने सभी को प्रेम, भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया है। भक्ति के अलावा सेवा करके ही समाज में अपनी बेहतर पहचान बनाई जा सकती है। मौके पर गगनदीप कौर, चांदनी कौर ने नानक आया, नानक आया, कर तारण गुरु नानक आया.., जय जयकार जय जयकार.., सहित अन्य भजनों से सिख संगत को निहाल कर दिया।
बरहज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर के पटेल नगर स्थित पुरानी संगत पीठ परिसर में धूमधाम से गुरुनानक देव का पावन प्रकाशपर्व मनाया गया। सोमवार को पुरानी संगत पीठ के महंत परमेश्वर दास के नेतृत्व में प्रकाश पर्व का आयोजन हुआ। रामेश्वर यादव, सत्यनारायण मंदिर के पीठाधीश्वर भागवत शर्मा, अमर सिंह, रमेश तिवारी अंजान, बृजेश शर्मा, अर्जुन भारती, वैभव पांडेय, प्रदुम्न कुमार, दीपांशु, रुद्र पांडेय, सत्यम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदर विधायक को भेंट किया गया शिरोपा
कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक एसपी त्रिपाठी एवं उनके समर्थकों ने भी गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में मत्था टेका। ग्रंथी दामोदर सिंह ने विधायक समेत अन्य को शिरोपा भेंट किया। इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह, सरदार अवतार सिंह, कर्नल करमजीत सिंह, गायत्री मंदिर के पुजारी व अखिल भारतीय सैन समाज के संचालक विपिन बिहारी, शमशेर सिंह, विमल वर्मा, सिंधी समाज के प्रधान कन्हैया, ग्राम प्रधान भटनी सरदार हरदीप सिंह, डॉ.रितेश, मनमोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरजीत सिंह, बलवीर सिंह, हरमित सिंह, महेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, राजेश मृगयानी, तारकेश्वर, शिवानंद, अभिषेक श्रीवास्तव, दर्शन कौर, धरती कौर, हरपाल कौर, तेजिंदर कौर, तरनजीत कौर, परमजीत कौर, नीना कौर सहित विभिन्न समाज के लोगों ने भी गुरु दरबार में हाजिरी लगाई।