{"_id":"576ac65b4f1c1bda54b48056","slug":"siege-against-rigged-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली के खिलाफ ब्लॉक का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली के खिलाफ ब्लॉक का घेराव
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श व्यवस्था पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार को पथरदेवा ब्लॉक का घेराव किया और धरना दिया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी की। आरोप लगाया कि योजनाओं में पात्रों की जगह अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराया। बाद में ज्ञापन एडीएम पंचायत को दिया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं आम आदमी की पहुंच से दूर है। अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अपात्र योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। कर्मचारी और अधिकारी रिश्वतखोरी में जुटे हैं। सिस्टम में बदलाव हुए बिना गरीबों तक योजनाएं नहीं पहुंचेगी। महासचिव आरएस पांडेय ने कहा कि पात्र गृहस्थी की सूची में नौकरीपेशा और करोड़पति लोग शामिल हैं।
ब्लॉक से लेकर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के लोग इस खेल में शामिल हैं। अपात्रों का नाम सूची से बाहर नहीं किया जा रहा है। अफसर मौन साधे हुए हैं। गरीब और पात्र दफ्तरों का का चक्कर लगा रहे हैं। ग्राम सभा की जमीनों पर दबंगों का कब्जा है। प्रशासन मूक बना हुआ है। ब्लॉकों के घेराव के बाद अब 18 जुलाई को विकास भवन देवरिया का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र मणि, सेवानिवृत्त मेजर बीके शुक्ला, टुन्ना, केसी मिश्र, रामनाथ, संजय, गुडडी देवी, रज्जो, शकीलाजयप्रकाश पांडेय मौजूद रहे।