फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shuffle done in the work area of all block education officers

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया गया फेरबदल

Mon, 18 Jan 2021 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Shuffle done in the work area of all block education officers
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया गया फेरबदल
विज्ञापन

देवरिया। बेसिक शिक्षा में संचालित विभिन्न योजनाओं के बेहतर संचालन के दृष्टिगत जनपद में तैनात सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। बीएसए ने एक सप्ताह के अंदर अपने नए तैनाती स्थल पर जाकर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है।
सोमवार को बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि मिशन प्रेरणा, आपरेशन कायाकल्प, एमडीएम एवं अन्य योजनाओं को शासन के निर्देशों के अनुसार बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी की अनुमति से बीईओ के कार्यक्षेत्र को बदला गया है। भागलपुर व लार का कार्यभार देख रहे बीरबल राम अब देवरिया सदर, नगर क्षेत्र देवरिया व गौरा बरहज के बीईओ होंगे। साथ ही इन्हें सलेमपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पथरदेवा व तरकुलवा में तैनात दयानंद चंद को पथरदेवा में ही रखा गया है। उन्हें रामपुर कारखाना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भटनी व बनकटा शिक्षा क्षेत्र देख रहे पिंगल प्रसाद को लार का बीईओ बनाया गया है। उन्हें भागलपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बरहज व भलुअनी में तैनात शैलेंद्र कुमार अब बनकटा तथा भाटपाररानी क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। बीएसए ने बताया कि देवरिया सदर, नगर क्षेत्र देवरिया व गौरा बरहज के बीईओ विनोद त्रिपाठी अब भलुअनी का कार्य क्षेत्र देखेंगे। भटनी उनके पास अतिरिक्त प्रभार के रुप में रहेगा।
विज्ञापन

गौरीबाजार व देसही देवरिया क्षेत्र देख रहे ज्ञानचंद मिश्र के पास देसही देवरिया बरकरार रखा गया है। अब उनके पास तरकुलवा का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। गौरीबाजार क्षेत्र को उनके पास से हटा दिया गया है। बैतालपुर व रुद्रपुर क्षेत्र देख रहे गोपाल शरण मिश्र अब बैतालपुर के साथ ही गौरीबाजार के अतिरिक्त प्रभारी बीईओ होंगे। भाटपाररानी व बरहज में तैनात रहे लक्ष्मीनारायण को नया शिक्षा क्षेत्र बरहज दिया गया है। साथ ही उनके पास रुद्रपुर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी बीईओ अपने नवीन तैनाती विकास खंड क्षेत्र का कार्यभार आदान-प्रदान नियमानुसार सात दिनों के अंदर कर लेंगे तथा इसकी सूचना विभाग को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed