Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shriprakash Mani life is a symbol of honesty and dedication to duty

श्रीप्रकाश मणि का जीवन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : योगी

Wed, 11 Nov 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shriprakash Mani life is a symbol of honesty and dedication to duty
लेफि्टनेंट जनरल श्रीप्रकाश म​णि के शव पर पुष्प चक्र अर्पित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्र - फोटो : mathura
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पैतृक गांव बरपार पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्रीप्रकाश मणि का जीवन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक रहा। उनका सैन्य और राजनीतिक जीवन सादगी, दृढ़ निश्चय और व्यावहारिकता से परिपूर्ण था।
विज्ञापन

बैतालपुर विकासखंड के बरपार गांव में मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सांसद शशांक मणि त्रिपाठी सहित शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के सांसद रहे हैं। उनका व्यक्तित्व और उनसे जुड़ी राजनीतिक स्मृतियां हमेशा याद रहेंगी। उन्होंने कहा कि शशांक मणि त्रिपाठी का परिवार उनके अपने परिवार जैसा है। दुख की इस घड़ी में वह पूरे परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता की पत्नी शशि त्रिपाठी से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सेना के अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें सैन्य सम्मान दिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

-----
1955 में सेना में शामिल हुए थे श्रीप्रकाश मणि
देवरिया। पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का जन्म 30 जून 1935 को जिले के बरपार गांव में हुआ था। उन्होंने जून 1955 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया और करीब चार दशक तक सैन्य सेवा में रहकर देश की सेवा की।

वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह भारतीय सेना में उप सेना प्रमुख (डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद पर भी रहे। विशिष्ट सैन्य सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 1986 में अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और वर्ष 1992 में परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वर्ष 1996 और 1999 में देवरिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। उन्होंने 11वीं और 13वीं लोकसभा में जनपद का प्रतिनिधित्व किया। रविवार को नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह 11:15 बजे उनका निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed