फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shri Ram's wedding procession was carried out with great pomp and show.

Deoria News: धूमधाम से निकाली श्रीराम की बरात

Mon, 13 Oct 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's wedding procession was carried out with great pomp and show.
सलेमपुर। पुरैना स्थित रामलीला मैदान में शनिवार की रात श्रीराम के विवाह की लीला का मंचन किया गया। लीला की शुरुआत राजा जनक की ओर से अयोध्या में दूत भेजकर प्रभु श्रीराम के धनुष भंग करने की सूचना देने से हुई। यह समाचार मिलते ही राजा दशरथ अत्यंत प्रसन्न हुए और भरत, शत्रुघ्न सहित सभी अयोध्या वासियों के साथ जनकपुर के लिए प्रस्थान किया। श्रीराम की बरात धूमधाम से नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बरात में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम का उद्घोष लगाते हुए झूमते-नाचते चल रहे थे। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर बरात का स्वागत किया। राजा जनक ने प्रभु श्रीराम और बरातियों की अगवानी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed