फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shri krishna janmashtami celebrated

कान्हा के जन्म की खुशियों में डूबा जनपद

Fri, 19 Aug 2022 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
shri krishna janmashtami celebrated
पुलिस लाइंस स्थित मंदिर पर जन्माष्टमी की सजी झांकी। संवाद - फोटो : DEORIA
कान्हा के जन्म की खुशियों में डूबा जनपद
विज्ञापन

देवरिया। रात के 12 बजते ही कान्हा के जन्म की खुशियों में पूरा जनपद डूब गया। नंद के घर आंनद भयो जय कन्हैया लाल की...जयकारे गूंजने लगे। महिलाओं ने सोहर गाया। साधकों ने पूजन, आरती, भजन-कीर्तन एवं जयघोष कर भगवान के आने का उत्सव मनाया। घर-घर में बनी झांकियां एवं कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में नगरपालिका परिसर और पुलिस लाइंस में शुक्रवार की देर रात में भजन कीर्तन एवं जयघोष के बीच भगवान का जन्म हुआ। नगरपालिका परिसर में शाम को जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गायक राकेश तिवारी की मंडली ने भगवान के जन्म पर आधारित गीत प्रस्तुत किया तो जयकारे लगाते श्रद्धालु झूमने लगे। यहां नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह व ईओ रोहित सिंह ने पूजा कराई। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस स्थित मंदिर में सुभाष त्रिपाठी की ओर से बनाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शाम को पुलिस कर्मियों ने ही परिसर में भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। रात में पुजारी पं. नारायण मणि त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित जन्मोत्सव में यजमान एसपी संकल्प शर्मा बने। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद जयकारों के बीच भगवान का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के बाहर सजी दुकानें सबका ध्यान आकृष्ट कर रही थीं। भगवान कृष्ण के दर्शन-पूजन के बाद परिवार संग आए लोगों ने मेले का आनंद उठाया। मेले में आए बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। टाउनहाल के बगल में स्थित रामजानकी मंदिर में श्रीरामलीला समिति की ओर से जन्मोत्सव आयोजित हुआ। सायं साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ भजन-कीर्तन रात 12 बजे तक जन्मोत्सव, बधाइयां एवं महाप्रसाद के रूप में चलता रहा। कसया रोड स्थित श्याम मंदिर परिसर में भी मारवाड़ी समाज से जुड़े भक्तों ने जन्मोत्सव मनाया। भक्ति वाटिका बालाजी मंदिर में श्री भगवान का अमृत अभिषेक, पद गायन, भजन-कीर्तन एवं भगवान की सवारी के बीच जन्मोत्सव की शुरुआत की गई। उधर शहर के गली-मोहल्लों में भी सजी आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed