फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Show cause notice to APO, PO of 15 block

15 ब्लाक के एपीओ, पीओ को कारण बताओ नोटिस

Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to APO, PO of 15 block
15 ब्लाक के एपीओ, पीओ को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा की। मोबाइल मानिटरिंग सिस्टम में 20 से अधिक श्रमिकों वाले कार्य पर एनएमएमएस एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश पर अमल नहीं करने वाले ब्लॉक के जिम्मेदारों पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
उन्होंने विकास खंड रुद्रपुर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को छोड़कर अन्य सभी विकास खंड के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से एरिया आफिसर एप लांच किया गया है। मोबाइल फोन पर डाउनलोड करते हुए महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत इस एप पर प्रतिमाह ऑनगोइंग कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की फोटो सहित विंदुवार निरीक्षण आख्या अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

समीक्षा में विकास खंड बनकटा, बरहज, भागलपुर, भाटपाररानी, देवरिया सदर, गौरीबाजार, लार एवं पथरदेवा ने लक्ष्य के सापेक्ष कम निरीक्षण आख्या अपलोड किए हैं। संबंधित खंड विकास अधिकारी का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है। मिशन 20 के तहत विकास खंड भागलपुर की ओर से 2181 के सापेक्ष 121, देवरिया सदर 2031 के सापेक्ष 170 एवं सलेमपुर 1665 के सापेक्ष 159 परिवारों को ही 100 दिन का उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली। इस पर संबंधित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को आरोप पत्र निर्गत करते हुए खंड विकास अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वर्तमान वर्ष के अवशेष दिनों में प्रगति करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed