फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shortage of cooking gas leaves consumers stranded

Deoria News: रसोई गैस की किल्लत, भटक रहे उपभोक्ता

Tue, 10 Mar 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shortage of cooking gas leaves consumers stranded
देसही देवरिया। रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई दिनों से लोग सिलिंडर के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। सोमवार की सुबह सेखौना एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ी। काफी धक्का-मुक्की के बीच कुछ लोगों को बिना सिलिंडर के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का साफ असर अब क्षेत्र में आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ता दिख रहा है। गैस एजेंसियों पर कई दिन बीत जा रहे हैं, लेकिन सिलिंडर की गाड़ी नहीं आ रही है। उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए भोर से ही एजेंसियों के बाहर खड़े हो जा रहे हैं। सोमवार को सेखौना चौराहा पर स्थित भारत गैस एजेंसी पर क्षेत्र के उपभोक्ता खाली गैस सिलिंडर लेकर सुबह पांच बजे से ही कतार में खड़े होकर वितरण का इंतजार कर रहे थे। साढ़े दस बजे के करीब वितरण शुरू होते ही अफरा-तफरी मच गई। बुकिंग कराकर कतार में खड़े लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। प्रभाकर, जयगोविंद, सतीश, इमरान अंसारी आदि लोगों ने आरोप लगाया कि सिलिंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed