फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shortage of cash in the purvanchal bank locks

कैश की किल्लत से पूर्वांचल बैंक में ताले

Wed, 23 Nov 2016 10:37 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 23 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
shortage of cash in the purvanchal bank locks
घांटी बाजार में पूर्वांचल बैंक नहीं खुलने से बिलखती नजमा खातून। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर (देवरिया)। दो दिनों से कैश की कमी से जूझ रहे पूूर्वांचल बैंक में बुधवार को ताले लटक गए। सलेमपुर इलाके में कई जगहों पर ग्राहकों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। देवरिया में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पूर्वांचल बैंक में शाखा प्रबंधक से ग्राहकों की नोकझोंक हुई। लोगों के विरोध को देखते हुए शाखा प्रबंधकों को बैंक बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


मजबूरन लोगों को लौटना पड़ा। नोट बंदी के बाद रकम पाने के लिए लोगों में हायतौबा मचा है। मांग के हिसाब से बैंकों को रकम नहीं मिलने के कारण लोगों को रुपये के लिए जूझना पड़ रहा है। कैश के लिए पूर्वांचल बैंक की शाखाओं पर कई दिन बवाल और हंगामा लोगों ने किया। दो दिन कैश नहीं पहुंचने के कारण सभी बैंकों में ताले बंद हो गए हैं। देवरिया में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबंधक को लोगों ने कैश नहीं देने पर भला बुरा कहा।
विज्ञापन



 मझौलीराज नगर, भागलपुर, सलेमपुर, सतरांव, लार और भटनी नगर के पूर्वांचल बैंकों के बाहर लोगों ने हंगामा किया। रुपये के लिए कई दिन से चक्कर लगा रहे लोगों ने बैंक खुलने का इंतजार किया। शाम तक बैंक के ताले नहीं खुले तो मायूस होकर लोग वापस चले गए। लोगों का उग्र तेवर देख बैंककर्मियों की रकम जमा करने के लिए भी बैंक खोलने की हिम्मत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed