फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, a burqa-clad girl was about to jump into the river from the Kisori bridge, but was rescued.

Deoria News: किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश, बचाया- बुर्का पहनकर लगाने जा रही थी छलांग

Wed, 05 Nov 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Nov 2025 01:13 AM IST
सार

शाम करीब 4 बजे एक बुर्का पहने किशोरी रोते हुए पुल से कूदने का प्रयास कर रही थी। इसे वहां मौजूद पुलिस टीम ने देख लिया। पुलिस ने किशोरी को बातों में उलझा कर स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया। इससे वह बच गई।

विज्ञापन
In Deoria, a burqa-clad girl was about to jump into the river from the Kisori bridge, but was rescued.
किशोरी सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पटनवा पुल से कूदकर आत्महत्या करने जा रही किशोरी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। परिजनों को बुलाकर बालिका को सौंप दिया। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी व थाना प्रभारी रामपुर कारखाना अभिषेक यादव मंगलवार को पुराना पटनवा पुल स्थित घाट का निरीक्षण कर रहे थे। शाम करीब 4 बजे एक बुर्का पहने किशोरी रोते हुए पुल से कूदने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


इसे वहां मौजूद पुलिस टीम ने देख लिया। पुलिस ने किशोरी को बातों में उलझा कर स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया। इससे वह बच गई। किशोरी रो रही थी और कुछ बता नहीं पा रही थी। रामपुर कारखाना थाने में किशोरी से महिला आरक्षी आशा सरोज व सरिता यादव ने बात किया।
विज्ञापन


उसने अपना नाम और तरकुलवा थाने के एक गांव का पता बताया। किशोरी ने बताया कि वह अपनी चाची के साथ बाहर गई थी और बिछड़ कर पुराने पुल पर पहुंच गयी। पुलिस कर्मियों ने लड़की को सकुशल उसके परिजनों सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed