{"_id":"6980e38b3e8e791b74006704","slug":"shopkeeper-on-bicycle-injured-in-bike-collision-dies-deoria-news-c-208-1-deo1019-173979-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार दुकानदार की मौत
Mon, 02 Feb 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार गांव के मोड़ पर शनिवार रात बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार दुकानदार की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में रविवार रात डेढ़ बजे मौत हो गई। हालांकि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए। इस हृदय विदारक घटना से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।
नूनखार गांव निवासी रामभरोसा गुप्ता (60) खुखुंदू कस्बे में बैग, सूटकेस की दुकान चलाते थे। वह शनिवार की रात में दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। नूनखार-भटनी मार्ग पर गांव के मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान रविवार रात करीब डेढ़ बजे रामभरोसा गुप्ता ने दम तोड़ दिया।