{"_id":"65060b33732958ba3501ed55","slug":"shopkeeper-injured-in-road-accident-dies-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-7404-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल दुकानदार की मौत
Sun, 17 Sep 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। सड़क हादसे में घायल दुकानदार की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शुक्रवार की रात भटनी पक्का पुल के पास सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल मिले थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भटनी के वैद्य मिश्रौली गांव के मन्नू यादव (50) नगर के नकहनी चौराहे पर यादव साउंड के नाम से दुकान चलाते थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर के लिए निकले। काफी समय के बाद भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। तभी सूचना मिली कि वह पक्का पुल के पास सड़क के किनारे घायलावस्था में गिरे पड़े हैं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह खबर वैद्य मिश्रौली पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं जानकारी पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार दुकानदार की घायल होने की जानकारी मिली थी। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।