{"_id":"6363fe605f5e99702f38f337","slug":"shopkeeper-dies-after-being-hit-by-vehicle-deoria-news-gkp456066172","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट से दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट से दुकानदार की मौत
विज्ञापन
वाहन की चपेट से दुकानदार की मौत
देवरिया। शहर के देवरिया- कसया मार्ग पर पास मंगलवार को वाहन की चपेट में आने से दुकानदार घायल हो गया था। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अंसारी रोड निवासी धनेश चौरसिया (35) की कोतवाली रोड में पान की दुकान है। वह कसया रोड में मंगलवार की शाम को किसी को रुपये देने गए थे। उसी बीच बालाजी मंदिर के पास किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर रात में धनेश के घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को गुमशुदगी की सूचना देने कोतवाली गए तो पता चला कि रात में वह घायल हो गए थे, जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दोपहर को अस्पताल में परिजनों ने उनकी पहचान हुई। शाम करीब सात बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पत्नी बबिता देवी व दो पुत्री अनन्या, सिया तथा पुत्र शेखर रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।