फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shobhita will be cross-examined today in Fatehpur murder case, sought security

Deoria News: फतेहपुर हत्याकांड में शोभिता से आज होगी जिरह, मांगी सुरक्षा

Sat, 23 Nov 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Shobhita will be cross-examined today in Fatehpur murder case, sought security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एक वर्ष पूर्व हुए फतेहपुर के चर्चित हत्याकांड में वादिनी शोभिता द्विवेदी की गवाही बृहस्पतिवार को अपर सत्र न्यायाधीश संजय सिंह की अदालत में हुई।
गवाही दर्ज होने बाद वादी मुकदमा व चश्मदीद साक्षी शोभिता द्विवेदी से आरोपियों के अधिवक्ता द्वारा शनिवार को जिरह के लिए तिथि नियत की गई है। फतेहपुर हत्याकांड में वादिनी की गवाही के बाद जिरह होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपनी व अपने भाईयों की सुरक्षा व केस संबंधित जानकारी लिए शेभिता द्विवेदी अपने अधिवक्ता से मिली। उन्होंने सुरक्षा पर असंतोष जताया। शोभिता ने शासकीय अधिवक्ता के माध्यम से घर से लेकर न्यायालय परिसर तक पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम करने की बात कही। साथ ही अपनी व अपने भाईयों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि दो अक्तूबर 2023 को रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में गवाही के बाद शनिवार को जिरह होगी।
सुरक्षा के बीच न्यायालय पहुंची शोभिता ने शासकीय अधिवक्ता आशुतोष कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान केस व गवाही के साथ शनिवार को होने वाले जिरह से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान शोभिता द्विवेदी ने अपनी और अपने भाईयों की सुरक्षा की चर्चा की।
शोभिता का कहना था कि उसके घर से लेकर न्यायालय परिसर तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। उसने शासकीय अधिवकता के माध्यम से घर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की। साथ ही न्यायालय परिसर में गवाही के दिन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनाती नहीं थी। शोभिता ने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने की मांग जिला प्रशासन से की। शोभिता ने कहा कि उसे व उसके भाईयों को भी और सुरक्षा मुहैया कराया जाय। इतने चर्चित कांड में पुलिस प्रशासन लापरवाही बरत रही है। शासकीय अधिवक्ता आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि कम से तीन से चार की संख्या पुलिस फोर्स की तैनाती की मांग की।

अनमोल की भी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बढ़ाने की मांग एसपी से लेकर डीएम से की गई है। गवाही के दिन ही रुद्रपुर थानाध्यक्ष को घर से सुरक्षा के बीच अपने वाहन से न्यायालय तक लाने व ले जाने की व्यवस्था करने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि जिरह के दौरान भी शोभिता को रुद्रपुर पुलिस सुरक्षा के बीच लेकर न्यायालय पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed