{"_id":"674263979cdf17bae2083ba7","slug":"shobhita-wept-bitterly-during-cross-examination-deoria-news-c-208-1-deo1004-140513-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिरह के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ी शोभिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिरह के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ी शोभिता
Sun, 24 Nov 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चर्चित फतेहपुर हत्याकांड में मुख्य साक्षी शोभिता द्विवेदी का जिरह शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन संजय कुमार सिंह की अदालत में सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुआ। जिरह के दौरान साक्षी फूट-फूटकर रो पड़ी।
अदालत ने 25 नवंबर को गवाही की तिथि निर्धारित कर दी। इस दौरान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्टूबर 2023 को जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या के प्रतिशोध में सत्यप्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर व धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी।
इसमें आरोपितों के खिलाफ आरोप तय होने के बाद साक्ष्य की कार्रवाई के लिए अदालत ने शोभिता द्विवेदी को नोटिस भेजा था। अपर शासकीय अधिवक्ता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को शोभिता द्विवेदी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में सुबह 11 बजे जिरह देने पहुंची। शोभिता द्विवेदी से आरोपितों के अधिवक्ता अजय राय ने आठ पेज में जिरह किया। अदालत द्वारा जिरह को लिपिबद्ध किया गया। जब आरोपितों के अधिवक्ता ने पूछा कि अनमोल के साथ मेडिकल कॉलेज गोरखपुर गयी थी। इतना सुनते ही वह फूट-फूटकर रोने लगी। कोर्ट ने जिरह की अगली तिथि 25 नवंबर निर्धारित कर दी।