फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shivraj singh chauhan told- sp chied akhilesh yadaw in auranjeb of today

अखिलेश यादव आज के औरंगजेब : शिवराज सिंह चौहान

Mon, 21 Feb 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
shivraj singh chauhan told- sp chied akhilesh yadaw in auranjeb of today
अखिलेश यादव आज के औरंगजेब : शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन

देवरिया। नारायण प्रसाद शाही इंटर कालेज बरियारपुर के मैदान में आयोजित चुनावी सभा में रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। जो बाप का नहीं हुआ, वह आपका क्या होगा? यह मैं नहीं कहता, यह उनके पिता मुलायम सिंह यादव ही कहते हैं। आपको इन बातों पर विचार करना होगा।
रामपुर कारखाना से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी का राज है। यूपी में योगी ही उपयोगी हैं। इनका चमत्कार प्रदेश के सभी दिशाओं में देखने को मिल रहा है। ऐतिहासिक विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी ही कुशल नेतृत्व दे सकते हैं। उन्होंने जनसभा से अखिलेश यादव से जबाब मांगा कि अहमदाबाद बमकांड में फांसी की सजा सुनाए गए आतंकी मोहम्मद सैफ से सपा का क्या संबंध है? क्या उसके पिता सपा के नेता नहीं हैं? अखिलेश यादव को जवाब देना होगा। आखिर दंगाइयों, आतंकियों और माफियाओं से सपा के ही संबंध क्यों निकल कर सामने आते हैं? सपा की सरकार के दौरान ही उत्तर प्रदेश में ज्यादा दंगे क्यों हुए? कहा कि अखिलेश यादव को ऐसे सवालों का जवाब देना ही होगा।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, अखिलेश, मायावती और जयंत चौधरी को निशाने पर लेते हुए कहा जहां-जहां पांव पड़े अखिलेश के, तहां-तहां बंटाधार। पहले बुआ-बबुआ साथ आए तो बुआ ऐसी भागीं कि पलट कर अखिलेश को देखा तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुरी से की संबोधन की शुरुआत
बघौचघाट। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोजपुरी में अपने संबोधन की शुरुआत किया।उन्होंने कहा कि रउवा सबही के राम-राम करत बानी। हम खाली मध्यप्रदेश क ही मामा ना बानी रउवा सभन के भी मामा बानी। हम मध्यप्रदेश से खाली हाथ नइखी आइल आठ करोड़ मध्यप्रदेश के लोगन के शुभकामना लेकर आइल बानी, ताकि रउवा सब के बढ़ंती होखे, कल्याण होखे। ई तबे संभव बा... जब मोदी के देश में और योगी जी क प्रदेश में सरकार रही। भोजपुरी में संबोधन के दौरान उत्साहित भीड़ नारे लगाती रही।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, रितू शाही, आनंद शाही, संपूर्णानंद गुप्ता, रोहित मिश्रा, अंबिकेश पांडेय, दिवाकर यादव, भोला गुप्ता, राहुल कुमार, शुभम मणि त्रिपाठी, विद्याभूषण चौहान, सत्यप्रकाश पांडेय, आदित्य पासवान आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed