{"_id":"64fa21372bcc5e1449030a4b","slug":"shivam-showed-the-sky-to-hridayanand-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-6395-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिवम ने हृदयानंद को दिखाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिवम ने हृदयानंद को दिखाया आसमान
Fri, 08 Sep 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
लार। ब्लाॅक के जनुआ गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर, बलिया, बिहार के पहलवानों ने दम दिखाया। कुश्ती में गोरखपुर के बड़हलगंज के शिवम व देवरिया के नरसिंहडाड के हृदयानंद के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। इसमें शिवम ने हृदयानंद को आसमान दिखाकर जीत हासिल की।
बिहार के गोपालगंज के ओमप्रकाश व मऊ के धर्मेंद्र के बीच कुश्ती में दोनों पहलवान बराबरी में रहे। बलिया के संजय व बनारस के कर्णदेव के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें संजय ने बनारस के पहलवान को पटकनी देकर विजय प्राप्त किया। अजना के पहलवान व पैना के पहलवान हलचल से हाथ मिलाया लेकिन दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। इसी तरह आधा दर्जन पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। मुख्य अतिथि सांसद रविंद्र कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि व समाजसेवी अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने विजेता व उप विजेता पहलवान को पुरस्कार व गमछा देकर सम्मानित किया। कुश्ती में रेफरी के रुप में गोरख पांडेय रहे। कार्यक्रम में धारु सेवा समिति के कृष्णानंद पांडेय, गुड्डू पांडेय, चुलबुल पांडेय, ग्राम प्रधान राम बेलास यादव, पूर्व प्रधान घनश्याम कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि अशोक आदि मौजूद रहे। संचालन भरथ दुबे ने किया।