फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shivam and Amrita stood first in 400 meter race

Deoria News: 400 मीटर दौड़ में शिवम और अमृता रहीं अव्वल

Sat, 16 Mar 2024 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shivam and Amrita stood first in 400 meter race
बरहज बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आयोजित समारोह को संबो​धित
-बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजित हुई। इसमें 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग से शिवम यादव, बालिका वर्ग में अमृता यादव प्रथम रहीं। सीताराम गोंड, विवेक, जबकि प्रीति और स्नेहा क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहीं।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी प्रो. अश्वनी कुमार मिश्र और विशिष्ट अतिथि रामजी सहाय पीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार पांडेय ने एथलेटिक्स के ध्वज का रोहण करते हुए खेल का शुभारंभ किया। 100 मीटर बालक वर्ग में विवेक कुमार गोंड, सीपू यादव, आनंद साहनी, 200 मीटर में विवेक कुमार गोंड, विकास सोनकर, सचिन पाल, बालिका वर्ग के 100 मीटर में अमृता, अलका सोनकर, प्रीति, 200 मीटर में अमृता, प्रिया, प्रीति क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद के आयोजनों से बच्चों में उत्साह का सृजन और स्वास्थ्य बेहतर होता है। व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद होना जरूरी है। इससे मानसिक और शारीरिक मजबूती मिलती है। इससे पूर्व मुन्नी कुमारी, श्वेता पांडेय ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. शंभूनाथ तिवारी, डॉ.उमेश, अरविंद पांडेय, अजय कुमार मिश्र, विजय प्रकाश पांडेय, आरती पांडेय, गायत्री मिश्रा, वेदप्रकाश सिंह, सज्जन कुमार गुप्त, विनय कुमार तिवारी, धनंजय तिवारी, संजू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed