फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shiv barat in deoria

जयघोष के साथ शहर में धूमधाम से निकली शिव बरात

Sun, 27 Feb 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
shiv barat in deoria
जयघोष के साथ शहर में धूमधाम से निकली शिव बरात
विज्ञापन

देवरिया। बाबा सोमनाथ सेवा समिति की ओर से रविवार की दोपहर से महाराजा अग्रेसन अतिथि भवन से शिव बरात निकली। इसमें भगवान शंकर, उनके गणों की झांकियों ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे रास्ते भर लोगों का खूब मनोरंजन किया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर जयघोष करते हुए गुजरा।

शिव बरात पेड़ा गली, बजाजी रोड, मालवीय रोड, सुर्तीहट्टा, श्याम मंदिर होते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचा। यहां पर भगवान शंकर की भव्य आरती की गई। मंदिर में भगवान का भव्य शृंगार किया गया था। साथ ही जयमाल कार्यक्रम विधि विधान से संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष शंकर सरावगी, संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि रविवार की सुबह में मंदिर परिसर में हल्दी कार्यक्रम आयोजित किया गया था, उसके बाद बरात निकली। एक मार्च को महाशिवरात्रि के दिन से ही समिति की ओर से षोडशोपचार किया जाएगा। उसके बाद भक्त जलाभिषेक व दर्शन कर सकेंगे। रात्रि में जागरण एवं रुद्राभिषेक भी होगा। अगले दिन भोर में विवाह होगा। बारात के जुलूस में उपमंत्री कृष्ण मोहन गुप्ता, बैजनाथ रौनियार, कोषाध्यक्ष शिव कुमार गोयल, हरिश्चद्र गुप्ता, द्रोपदी देवी, पुजारी भोला, सुमंत गिरी, कमलेश मित्तल, पवन मोदनवाल, कृष्णानंद, विकास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed