फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shiv Baraat came out in the city

देवरिया: ढोल नगाड़ों की थाप और जयघोष के बीच नगर में निकली शिव बरात

Fri, 17 Feb 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shiv Baraat came out in the city
देवरिया। श्री बाबा सोमनाथ सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को शहर में शिव बरात निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने बरातियों का स्वागत किया। रास्ते भर भोलेनाथ, ब्रह्मा, विष्णु, हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं एवं भूत, प्रेत सहित शिव के अन्य गणों के अलावा मोर-मोरनी की झांकियों ने अपनी प्रस्तुतियों व भाव भंगिमाओं से भक्तों को जयघोष करने पर विवश किया।
विज्ञापन

पेड़ा गली स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन से शिव बरात की शुरूआत ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच हुई। रेलवे स्टेशन रोड, तहसील रोड, नगरपालिका रोड, सुभाष चौक, मालवीय रोड, सुर्ती हट्टा रोड, मोहन रोड, सब्जी मंडी, मोतीलाल रोड, कसया ढ़ाला, श्याम मंदिर होते हुए नगर में भ्रमण करते हुए सोमनाथ मंदिर पर पहुंची। यहां भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। उधर विभिन्न जगहों पर लोगों ने झांकियों की पूरे भक्ति भावना से पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दुरुस्त रही। बरात में समिति के संरक्षक अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष शिव कुमार गोयल, मंत्री कृष्ण मोहन गुप्त, उपाध्यक्ष बैजनाथ रौनियार, मारकंडेय गिरी, कृष्णा, विष्णु अग्रवाल, विकास गोपाल अग्रवाल, विकास मरोदिया, रामकुमार बर्नवाल, कमलेश मित्तल, पुजारी भोला गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed