फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shikshamitra organization gave memorandum to the MLA

Deoria News: शिक्षामित्र संगठन ने विधायक को दिया ज्ञापन

Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra organization gave memorandum to the MLA
शिक्षामित्र संघ के जिला संरक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भागलपुर ब्लाॅक के शिक्षामित्रों ने बरहज के विधायक को दीपक कुमार मिश्रा उर्फ शाका को ज्ञापन दिया। इसमें शिक्षामित्र के भविष्य निर्धारण की मांग की है। विधायक ने सहमति व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि शिक्षामित्र मुद्दे पर शीघ्र ही सरकार ठोस निर्णय लेगी। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री राजनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष देवेश कुमार तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष भागलपुर श्रीनिवास मिश्रा, धनंजय तिवारी, नीरज शुक्ला, सुनील राव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


बैतालपुर चीनी मिल चालू होते तक धरने की दी चेतावनी

चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति की ओर से कलेक्ट्रेट में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरने को अनेक किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया। अध्यक्षता कर रहे बरकत अली ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल के चालू होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान पं.वेदप्रकाश, रामप्रकाश सिंह, हीरामन, छोटेलाल यादव, रामइकबाल चौहान, प्रभुनाथ सिंह, विजय सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


किसान प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पर 12 को कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपाररानी के परिसर में दिनांक 12 दिसंबर 2023 को फसलों के कीटनाशक दवाओं के सुरक्षित और विवेक पूर्ण उपयोग विषय पर किसान प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी डाॅ. मांधाता सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को कीटनाशक दवाओं तथा अन्य रसायनों के फसलों में समुचित उपयोग एवं रखरखाव के तरीकों आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों से इसमें भाग केंद्र पर 12 दिसंबर को पहुंच कर प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed