फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shiksha Mitras staged a protest over their five-point demands.

Deoria News: शिक्षामित्रों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

Tue, 29 Sep 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 29 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitras staged a protest over their five-point demands.
देवरिया। पांच सूत्री मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने टीईटी उत्तीर्ण और एनसीटीई मानकों को पूरा करने वाले शिक्षामित्रों को सुपर टीईटी से छूट देकर शिक्षक पद पर समायोजित या नियमित करने समेत अन्य मांगें उठाईं। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल ने कहा कि 25 वर्षों के संघर्ष के बाद भी शिक्षामित्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने करीब 75 हजार टीईटी उत्तीर्ण और एनसीटीई मानकों को पूरा करने वाले शिक्षामित्रों को सुपर टीईटी से छूट देते हुए उत्तराखंड की तर्ज पर शिक्षक पद पर समायोजित अथवा नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बेसिक विद्यालयों में होने वाली विशेष टीईटी में शिक्षा मित्रों को अवसर देने, 11 के बजाय 12 माह का मानदेय, सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने और सेवानिवृत्ति पर 20 लाख की एकमुश्त सहायता देने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed