फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shheed gate repaired

शिकायत हुई तो फर्म ने मरम्मत के साथ गेट को दिया शहीद का नाम

Sun, 10 May 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
shheed gate repaired
भटनी में शहीद द्वार को ठीक करते फर्म के लोग - फोटो : SALEMPUR
शिकायत हुई तो फर्म ने मरम्मत के साथ गेट को दिया शहीद का नाम
विज्ञापन

गेट टूटने की खबर प्रकाशित होने पर शुरू हुआ काम
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। शहीद की पहली बरसी पर जिला पंचायत की ओर से बने गेट का अनावरण दो सांसदों ने किया था। अनावरण के तीन माह बाद ही गेट में लगाए गए मार्बल टूटकर गिरने लगे। टूटते हुए मार्बल की शिकायत शहीद के पिता ने जिलाधिकारी से की तो फर्म ने आनन-फानन मरम्मत के साथ गेट को शहीद को नाम भी दे दिया। हालांकि, अभी शहीद के पिता को शिकायत है कि लगाए गए मार्बल गेट के पुराने मार्बल जैसे नहीं हैं।

छपिया जयदेव निवासी विजय कुमार मौर्य सीआरपीएफ में कार्यरत थे। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में वह शहीद हो गए थे। परिवारीजनों ने शासन से गांव के मुख्य मार्ग पर शहीद के नाम से गेट बनवाने की मांग रखी थी। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत की ओर से पांच लाख की लागत से शहीद गेट के निर्माण का काम शुरू हुआ। शहीद की पहली पुण्यतिथि पर गेट का अनावरण सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, देवरिया सांसद रमापित राम त्रिपाठी तथा डीएम अमित किशोर ने किया था। मई महीने के प्रथम सप्ताह में ही क्षेत्र में हुई बरसात से गेट पर लगाए गए मार्बल्स टूटकर गिरने लगे। इसकी शिकायत शहीद के पिता रमायन सिंह ने जिलाधिकारी से की तथा अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही ठेकेदार मौके पर पहुंचकर गेट की मरम्मत का काम शुरू करा दिए। इस मरम्मत के साथ ही फर्म ने गेट को शहीद विजय मौर्य का नाम भी दे दिया। शहीद के पिता रामायन सिंह मौर्य ने कहा कि फर्म मालिक से मानक अनुसार कार्य कराने की बात कही गई है। कमी मिलने पर पुन: शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed