फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shelter home

संरक्षण गृह में पलेंगे रुक्मिणी के बच्चे

Sun, 14 Aug 2016 11:13 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 14 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
shelter home
डीएम ने नाबालिग बच्चों को संरक्षण गृह भेजवाया। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर क्ष्‍ाेत्र में गरीबी और बीमारी लड़ते हुए प्राण त्यागने वाली माहीगंज की रुक्मिणी के तीन नाबालिग बच्चों का पालन पोषण संरक्षण गृह में होगा। तहसील प्रशासन की पहल पर जिलाधिकारी ने उन्हें बालक और बालिका संरक्षण गृह भेजवाया है। 
विज्ञापन


रविवार को नायब तहसीलदार डॉ संजीव कुमार दीक्षित तीनों बच्चों सूरज (12) , चंदा (8) और तारा (6) को लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंचे। इसके बाद डीएम अनिता श्रीवास्तव ने बालिका संरक्षण गृह देवरिया की संचालक गिरिजा त्रिपाठी को दोनों बेटियों चंदा और तारा को सुपुर्द किया। सूरज बालक संरक्षण गृह के संचालक ध्रुवचंद त्रिपाठी के संरक्षण में रहेगा
विज्ञापन


 माहीगंज की रहने वाली रुक्मिणी टीबी से ग्रसित थी। वह दो साल से गरीबी और बीमारी से जूझ रही थी। दो साल पहले उसके पति की भी टीबी से मौत हो गई थी। शनिवार को वह अपने दोनों बेटियों को लेकर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पास निर्माणाधीन मंदिर में सो रही थी। सुबह मृत पाई गई। उसकी मौत के बाद तीन नाबालिग बच्चों का अंतिम सहारा भी खत्म हो गया। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के धरोहर हैं। उनके बचपन को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। सूरज, चंदा और तारा अब यतीम नहीं रहे। उनके रहने खाने और शिक्षा ग्रहण करने का इंतजाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed