{"_id":"6871583fd4d2f00fee09263b","slug":"sheets-on-the-bed-look-annoying-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-158092-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेड पर चादर मुड़ी देख जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेड पर चादर मुड़ी देख जताई नाराजगी
Sat, 12 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को प्रधानाचार्य ने इमरजेंसी का जायजा लिया, जबकि सीएमएस ने एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। वार्ड में बेड पर चादर मुड़ा देख नाराजगी जताई और निर्देश दिए। सभी डॉक्टर व कर्मी मुस्तैद मिले।
शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज का हर रोज निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल अचानक निकले। वह डिजिटल एक्स-रे कक्ष के अर्थिंग के बनाने के कार्य को देखा। साथ ही एसी ठीक होने की जानकारी ली।
इसके बाद पीआईसीयू का जायजा लिया और निर्देश दिए। इसके बाद इमरजेंसी पहुंची और मानीटर की क्रियाशीलता, ड्यूटी बोर्ड सहित वार्ड को देखा। उन्होंने डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। उधर सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल के साथ सुबह करीब 9.50 बजे एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
बाल रोग विभाग के कक्ष संख्या तीन व चार में डॉक्टर व कर्मी मौजूद थे। महिला ओपीडी के कक्ष संख्या सात में डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे थे। एमपीडब्लू ड्रेस में थे, जबकि कक्ष संख्या नौ में डॉक्टर एमबीबीएस छात्रों का क्लीनिक क्लास ले रही थीं।