फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sharp shooter still away from police's reach, one accused got bail from High Court

Deoria News: शार्प शूटर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, एक आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Sat, 30 Aug 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 30 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sharp shooter still away from police's reach, one accused got bail from High Court
मठकेशोराम में तीन माह पहले कुशीनगर के युवक की गोली मारकर की गई थी हत्या
विज्ञापन


दूसरे ने भी जमानत के लिए दी अर्जी, सोमवार को होगी सुनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। खजुरी करौता मठकेशोराम में तीन माह पहले आई बरात में कुशीनगर के युवक तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में शार्प शूटर को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बावजूद इसके एक हत्यारोपी को हाईकोर्ट से बृहस्पतिवार को जमानत मिल गई। दूसरे ने भी हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी है। सोमवार को उसकी भी सुनवाई होने वाली है। उधर, स्थानीय पुलिस का कहना है कि नकाबपोश शूटर की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

कुशीनगर जिला के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरी के बेटे मनीष गिरी की बरात 22 मई की रात को खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के मठकेशोराम निवासी अनिल गिरी के यहां आई थी। बरात में दूल्हे के पिता के बेहद करीबी रहे गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी पहुंचे थे। द्वारपूजा के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी बीच तेज बहादुर उर्फ राजन यादव को भोजन करते समय नकाबपोश शूटर ने पीछे से आकर उनकी कनपटी पर असलहा सटा ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन

राजन की हत्या के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। राजन के परिजनों ने जहां जमीन की रंजिश में हत्या करने की बात कही है, वहीं पुलिस इसके अलावा कई और बिंदुओं पर अपना तहकीकात शुरू की। अंततः पुलिस की जांच भी जमीन की रंजिश पर ही आकर टिकी। पुलिस ने वारदात की भोर में ही हत्या में नामजद आरोपी रणधीर निषाद और पप्पू भारती को उनके गांव जाकर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दोनों आरोपियों को वारदात में संलिप्तता होने की पुष्टि करते हुए 6 जून को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए। उधर, पुलिस से जब भी पूछा गया कि नकाबपोश बदमाश की गिरफ्तारी कब होगी, पुलिस यही कहती रही टीमें लगी हुई हैं। बहुत जल्द नकाबपोश बदमाश की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पुलिस को यह कहते-कहते तीन माह से अधिक समय गुजर गया और अब तक नकाबपोश बदमाश की गिरफ्तारी कौन कहे पुलिस उसे बेनकाब भी नहीं कर पाई है। सबसे खास बात यह है कि हत्या में शामिल नामजद दो हत्यारोपियों में पप्पू भारती को हाईकोर्ट से बृहस्पतिवार को जमानत मिल गई। दूसरे हत्यारोपी रणधीर निषाद ने भी जमानत याचिका दाखिल की है। सोमवार को उसकी भी सुनवाई होगी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि जमानत होने की जानकारी नहीं है। पता कराता हूं। इतनी जल्दी जमानत नहीं मिलनी चाहिए।
..

इनसेट..

सनसनीखेज वारदात को याद कर आज भी दहशत में आ जाते हैं ग्रामीण

22 मई की रात मठकेशोराम गांव में जयमाल के दौरान कुशीनगर जिले के तेज बहादुर यादव उर्फ राजन की गोली मारकर की गई हत्या को याद कर आज भी ग्रामीण दहशत में आ जाते हैं। बताते चलें कि हत्या के बाद चंद मिनटों में ही शादी की रस्म अदायगी कर कोरम पूरा किया गया था। उधर, बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से आसानी से भाग निकले। पुलिस नकाबपोश शूटर को पकड़ना तो दूर अब तक उसकी पहचान भी नहीं कर पाई है। पुलिस अभी भी हवा में ही तीर चला रही है। ऐसे जब मठकेशोराम गांव में ग्रामीणों को यह पता चला कि वारदात में शामिल एक आरोपी को जमानत मिल गई है तो लोगों ने तरह-तरह की चर्चाएं शुरू कर दी।


..

इनसेट..

राजन के परिजनों को जेल में बंद आरोपियों से मिल रही थी धमकी

करीब डेढ़ माह पहले खुखुंदू थाने पहुंचे राजन के परिजन, उनके दोस्त और दूल्हे के पिता दीपक गिरी ने पुलिस से बताया था कि जेल में बंद दोनों हत्यारोपी बाहर निकलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। दीपक गिरी ने बताया था कि जो भी ग्रामीण उनसे जेल में मुलाकात करने जा रहा है उससे आरोपी कह रहे हैं कि बाहर निकलते ही दीपक गिरी और राजन के परिजनों को सबक सिखाया जाएगा। हालांकि, पुलिस ने यह कहते हुए उनका मुंह बंद कर दिया था कि इतनी जल्दी उनकी जमानत थोड़े होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed