फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sharafat Ali was murdered by strangulation, revealed in the post mortem report.

Deoria News: गला घोंट कर हुई थी शराफत अली की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Sun, 30 Jun 2024 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sharafat Ali was murdered by strangulation, revealed in the post mortem report.
- पिता की तहरीर पर तीन नामजद समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

- चांदपार गांव के पास कोइलार नाले के समीप पेड़ से लटके मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। चांदपार गांव के पास कोइलार नाले के पास पेड़ से लटके मिले युवक की मौत गला घोंटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शनिवार शाम तीन नामजद समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज किया। पांचों आरोपी युवक के ससुराल पक्ष के बताए जा रहे हैं। आरोपी सुनियोजित ढंग से युवक को ससुराल ले गए और गला दबाकर हत्या कर चांदपार गांव के पास पेड़ से शव को लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने पहले ही दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

भटनी के चांदपार गांव निवासी शराफत अली का शव शुक्रवार सुबह कोइलार नाले के किनारे पेड़ से लटका मिला था। परिजनों की हत्या के आरोप पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को उस समय पुलिस के कान खड़े हो गए जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला घोंट कर हत्या करने की पुष्टि हुई। आरोपियों ने बड़ी सफाई से युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देकर पुलिस को भ्रमित करने का काम किया। हालांकि युवक के पिता व अन्य परिजन बार -बार इसे हत्या होने की बात कह आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहती रही, लेकिन पुलिस घटना स्थल की स्थिति और शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं होने से आत्महत्या ही मौत की वजह समझ शांत बैठी रही। इसका फायदा उठाकर आरोपी हत्या कर भागने में कामयाब हो गए। हालांकि पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद पुलिस खुखुंदू के बहोरवा मिश्र गांव निवासी युवक के ससुर रियासुद्दीन, सास, साला अलीहुसैन समेत पांच आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चाँदपार गांव में पेड़ से लटके मिले युवक की मौत गला घोंटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तीन नामजद समेत पांच पर हत्या आदि का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed