फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shakhs dies in Saudi Arabia, family mourns

Deoria News: सऊदी अरब रह रहे शख्स की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

Wed, 15 Jul 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shakhs dies in Saudi Arabia, family mourns
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली खेम गांव निवासी 56 वर्षीय असरफ अंसारी की सऊदी अरब में मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अब परिजन शव आने का इंतजार कर रहे है। तीन साल पहले तीसरी बार सऊदी अरब गए थे। वह अक्तूबर में भतीजे के शादी में घर आने वाले थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नरौली खेम गांव निवासी असरफ अंसारी छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। करीब 10 साल से लगातार सऊदी अरब में रहकर मजदूरी करते थे। करीब तीन साल पहले ही वह तीसरी बार सऊदी अरब गए थे। बताया जा रहा है कि रविवार की रात में अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद वहां के मालिक ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार की देर शाम को मौत की खबर परिजन को मिली। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी हसीना खातून रोने लगी। घरवालों ने असरफ की मौत की खबर अहमदाबाद में रह रहे उनके बेटे इमरान को दी। वह भी घर के लिए चल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed