{"_id":"6967e83f6caa79c7400d1194","slug":"shaheed-express-bus-reached-barhaj-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-172619-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज पहुंची शहीद एक्सप्रेस बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज पहुंची शहीद एक्सप्रेस बस
Thu, 15 Jan 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
बरहज। नगर-क्षेत्र को परिवहन निगम की ओर से कीर्ति चक्र विजेता और शहीद अंशुमान सिंह के नाम पर बस सेवा शुरू करने की मंजूरी मिली है। बुधवार को निगम की बस बरहज पहुंची।
बृहस्पतिवार से अकूबा गांव से बस का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर लोगों में हर्ष है। कीर्ति चक्र विजेता शहीद अंशुमान सिंह के पिता सेवानिवृत्त कैप्टन रविप्रताप सिंह ने बस सेवा शुरू कराने की मांग किया था। जिस पर शासन ने मंजूरी दिया है।
लोगों के अनुसार कीर्ति चक्र विजेता शहीद के ननिहाल पहुंची बस पर अंशुमान सिंह का पोस्टर लगा चस्पा है। जो कौतुहल में है। सरकार के इस कदम की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। शहीद एक्सप्रेस बस रोजाना सुबह सात बजे देवरिया से गोरखपुर, मईल और शाम को अकूबा गांव में हाल्ट करेगी।
विज्ञापन
इस बस सेवा से नगर-क्षेत्र के अलावा मईल, भठ्ठा, पैना, करुअना, भलुअनी, गड़ेर सहित आधा दर्जन से ज्यादा चौराहों के गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। बस के पहुंचने पर रवि प्रताप सिंह, बृजेश सिंह, उग्रसेन सिंह, रविप्रकाश तिवारी, चंद्रभूषण पांडेय, राजू सिंह, पट्टू सिंह, बंटी सिंह, राकेश सिंह, उपेंद्र सिंह, उधम सिंह, अशोक सिंह, अभय प्रताप सिंह, भानुप्रताप सिंह आदि का लोगों ने स्वागत किया।