फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seven out of 42 complaints were resolved on the spot

Deoria News: 42 में से सात शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

Sun, 02 Apr 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Seven out of 42 complaints were resolved on the spot
तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

हर फरियादी से रूबरू हुए डीएम, देरी तक रुककर सुुनी फरियाद
रुद्रपुर में तीन बजे तक चला समाधान दिवस
विधायक जयप्रकाश ने जानी शिकायतों के निस्तारण की प्रगति
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शनिवार को रुद्रपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम जेपी सिंह फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों की संख्या अधिक होने पर निर्धारित समय से एक घंटा अधिक समय देकर लोगों की शिकायतों का निस्तारण कराया। समाधान दिवस में आईं 42 शिकायतों में से राजस्व विभाग से जुड़ी सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इनमें से सबसे अधिक राजस्व विभाग से जुड़ी 15 शिकायतें, पुलिस विभाग से जुड़ी 14, विकास विभाग की चार, खाद्य एवं रसद विभाग की दो और अन्य विभागों से सात लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। इस अवसर पर डीएम और एसपी के साथ विधायक जयप्रकाश निषाद ने शिकायतों के निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया।

डीएम जेपी सिंह ने सभागार में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस को जन उपयोगी बनाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार एक मंच पर विभिन्न विभागों की समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए समाधान दिवस से अपेक्षा की गई है। समाधान दिवस पर आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। डीएम सभागार में फरियादियों की संख्या अधिक होने से निर्धारित समय से एक घंटा अधिक रुककर हर फरियादी से उनकी समस्या जानकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी संकल्प शर्मा, एसडीएम ध्रुव शुक्ला, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, बीईओ जया राय, तहसीलदार अभयराज, एनटी करन सिंह और अनिल तिवारी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed