{"_id":"6632cdd6c618b614080d9b44","slug":"server-problem-in-medical-college-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-124641-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सर्वर में खराबी से ठप रहा कार्य, रजिस्ट्रेशन व रिपोर्ट के लिए परेशान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सर्वर में खराबी से ठप रहा कार्य, रजिस्ट्रेशन व रिपोर्ट के लिए परेशान रहे मरीज
Thu, 02 May 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
तीन से चार घंटे कतार में खड़े रहने के बाद निराश होकर लौटे लोग
साढ़े पांच घंटे बाद दूर हुई सर्वर की खराबी
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पैथाेलाॅजी के सर्वर में आई खराबी के कारण बुधवार को कार्य ठप रहा। रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट के लिए तीन से चार घंटे कतार में खड़े करीब 100 से अधिक लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। काफी इंतजार करने के बाद भी कुछ लोगों को मायूस होना पड़ा। इस दौरान तीमारदारों ने हो-हल्ला भी किया, लेकिन कर्मचारियों ने समझा कर उन्हें शांत कराया। यही हाल महिला अस्पताल का रहा। इमरजेंसी के मरीजों का मैनुअल रजिस्ट्रेशन कर सैंपल लिया गया। शाम को करीब पांच बजे सर्वर ठीक हुआ।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए बुधवार को मरीज पहुंचे। ओपीडी में भीड़ रही है। डॉक्टर जरूरत के मुताबिक मरीजों को ब्लड जांच के लिए लिखे। 23 नंबर कक्ष के बाहर काउंटर पर दस बजते-बजते रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट लेने के लिए लंबी कतार लग गई। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कर्मचारी कार्य में जुटे थे। करीब 200 लोगों का रजिस्ट्रेशन और 250 मरीजों की रिपोर्ट दी गई थी। इसी बीच करीब 11:30 बजे अचानक सर्वर में खराबी आ गई और कार्य ठप हो गया। कुछ देर बाद लोग हो-हल्ला करने लगे। कर्मचारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और जल्द ठीक होने का आश्वासन दिया। तीन से चार घंटे तक लाइन में खड़े लोग थक गए और कुछ लोग फर्श पर ही बैठ गए। दो बजे तक करीब दो सौ लोग निराश होकर लौट गए।
इसके बाद भी 50 लोग बैठ कर सर्वर ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। जबकि रिपोर्ट लेने के लिए लोग काउंटर पर पूछ कर वापस हो जा रहे थे। यही हाल एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल का रहा। रजिस्ट्रेशन न होने और रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण गर्भवती को परेशानी का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों का मैनुअल रजिस्ट्रेशन कर कर्मचारियों ने ब्लड का सैंपल कलेक्ट किया।
विज्ञापन
पथरदेवा क्षेत्र के ज्ञान प्रकाश, पड़री बाजार क्षेत्र के रामनिहोरा, शहर के साकेत नगर की सुनीता, बघौचघाट क्षेत्र के राजमंगल आदि ने बताया कि काफी देर तक कतार में खड़ा रहने के बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। इसके लिए फिर आना पड़ेगा, जिससे परेशानी होगी।
चर्म रोग की दिक्कत होने के कारण इलाज कराने अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने ब्लड जांच कराने के लिए भेजा। इसके लिए दो रुपये शुल्क जमा कर रसीद कटाने के बाद सुबह नौ बजे से लाइन में खड़ा हो गया। दो घंटे बाद मशीन में खराबी आ गई। एक घंटे से अधिक इंतजार करते हो गया। अब मजबूरी में घर जाना होगा।
-चंद्रभान प्रसाद, रघुनाथपुर
सोमवार को हड्डी विभाग में दिखाने पर डॉक्टर ने ब्लड जांच लिखी। 180 रुपये की रसीद लेने के बाद लाइन में दो घंटे खड़ा रहा। इसके बाद लौट गया। मंगलवार को सुबह आकर सैंपल दिया। बुधवार को रिपोर्ट के लिए आया तो कुछ देर बाद बुलाया गया। दोबारा आकर लाइन में दो घंटे खड़ा होने के बाद सर्वर खराब होने की बात कह लौटा दिया गया। धूप और गर्मी के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है।
-दिनेश यादव, बरियारपुर
कोट
सर्वर में खराबी आने के कारण पैथोलाॅजी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्य बाधित रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। शाम पांच बजे सर्वर की खराबी दूर हो गई। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया गया। अस्पताल में पैथाेलाॅजी की सुविधा 24 घंटे है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस