फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seminar held on National Press Day

Deoria News: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हुई गोष्ठी

Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Seminar held on National Press Day
सलेमपुर। पत्रकारिता का रास्ता जोखिम भरा है, फिर भी देवर्षि नारद के समय से आज तक की पत्रकारिता का धर्म और कर्म लोक कल्याण में निहित रहा है। समाज में बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम पत्रकार है। यह बातें राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के केंद्रीय कार्यालय भारत भवन में संस्थापक सरदार दिलावर सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि 1946 के पूर्व पत्रकारिता का उद्देश्य देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति के लिए पूरे भारत में वातावरण बनाने का था। इसे मीडिया ने बखूबी निभाया। आज मीडिया समाज में फैली विसंगतियों को दूर करने का महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रही है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार संगठनों को आगे आने की अपील की। राहुल गुप्ता ने पत्रकार उत्पीड़नों के विरुद्ध पत्रकार संगठनों को आगे आने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed