फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   self searched theft bolero

युवक ने खुद ढूंढ निकाली चोरी गई बोलेरो, पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों को बिहार पुलिस को सौंपा

Wed, 10 Mar 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
self searched theft bolero
युवक ने खुद ढूंढ निकाली चोरी गई बोलेरो, पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों को बिहार पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

देवरिया। बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की बोलेरो ढाई माह पहले चोरी हो गई थी। वाहन स्वामी ने मुकदमा दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस ने कोई पहल नहीं की। वाहन स्वामी ने खुद बोलेरो को ढूंढने का बीड़ा उठाया। वह बिहार और पूर्वांचल के कई जिलों में घूमता रहा। आखिर कर उसे रविवार की शाम को सदर कोतवाली के सोनूघाट के पास सफलता मिल गई।

पगरा गांव निवासी संदीप की बोलेरो ढाई माह पहले चोरी हो गई थी। उसने बोलेरो चोरी की घटना की तहरीर विजयीपुर थाने में दी। पुलिस ने कई दिन बाद वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद वाहन स्वामी बोलेरो को बरामद करने के लिए थाने का चक्कर काटता रहा, पुलिस सिर्फ आश्वासन देती रही। उन्होंने कई दिनों तक बिहार के गोपलगंज, सिवान, छपरा जनपद के चौक चौराहों पर अपने वाहन की तलाश की लेकिन, सफलता नहीं मिली। उसने देवरिया और कुशीनगर की ओर रुख किया। रविवार शाम को सोनूघाट चौराहे पर पहुंचे तो उनकी नजर एक बोलेरो पर पड़ी। शक होने पर ध्यान से देखा और अपनी गाड़ी को पहचान लिया। उसने गोपनीय तरीके से पुलिस को सूचना दी। कुछ समय बाद जेल पुलिस चौकी की कोबरा टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में पूछताछ में पता चला कि वाहन चोरी का है और मुकदमा विजयीपुर में दर्ज है। कोतवाल राजू सिंह ने विजयीपुर के थाना प्रभारी संजीत कुमार को सूचना दी। सोमवार को बिहार पुलिस ने वाहन समेत तीनों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed