{"_id":"6330a009a1b4a5162c1c81ab","slug":"selection-starts-for-sports-colleges-for-vacant-seats-deoria-news-gkp4517789163","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पुन: शुरू हुई प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पुन: शुरू हुई प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पुन: शुरू हुई प्रक्रिया
अलग-अलग खेलों की शारीरिक परीक्षा 30 सितंबर एवं स्किल एक अक्तूबर को होगी
गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ से ही मिलेंगे आवेदन, रिक्त 244 सीटों पर होगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में रिक्त सीटों पर पुन: प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की गई है। इसके लिए कक्षा सातवीं एवं आठवीं में प्रवेश के लिए मुख्य चयन परीक्षा 30 सितंबर एवं एक अक्तूबर को होगी। जनपद के अभ्यर्थी स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ से आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रदेशीय चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की ओर से अवगत कराया गया है कि स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, गोरखपुर व सैफई में कक्षा सातवीं एवं आठवीं को मिला विभिन्न खेलों में कुल 244 सीटें पहले चरण के बाद भी खाली हैं।
इसमें एथलेटिक्स बालक में 10, बैडमिंटन बालक 40 व बालिका में 31, क्रिकेट बालक 36, फुटबाल बालक 29, जिम्नास्टिक बालक एक व बालिका एक, हॉकी बालक दो व बालिका दो, जूडो बालिका 16, कबड्डी बालक 28, कुश्ती बालक चार व बालिका वर्ग में एक, तैराकी बालक 14, वॉलीबाल बालक 18 व बालिका वर्ग में 11 सीटें अभी रिक्त रह गई हैं। इस सत्र में ही इन सीटों को भरा जाना है।
विज्ञापन
इसके लिए स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में एथलेटिक्स बालक, बैडमिंटन बालक-बालिका, क्रिकेट बालक, फुटबाल बालक, हॉकी व वॉलीबाल बालक-बालिका वर्ग की शारीरिक परीक्षा 30 सितंबर को एवं खेल परीक्षा एक अक्तूबर यहीं पर होगी। कुश्ती व जिम्नास्टिक बालक-बालिका वर्ग की शारीरिक परीक्षा 30 सितंबर को एवं खेल परीक्षा एक अक्तूबर को स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में होगी।
तैराकी व कबड्डी बालक वर्ग की शारीरिक परीक्षा 30 सितंबर को एवं खेल परीक्षा एक अक्तूबर को स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में होगी। उन्होंने बताया कि जिले के जो भी विद्यार्थी रिक्त सीटों पर इन कक्षाओं में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ से आवेदन प्राप्त कर प्रदेशीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।