फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   section engineer arrested red hand taking bribe

Deoria News: सलेमपुर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
section engineer arrested red hand taking bribe
सलेमपुर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

लखनऊ/देवरिया। सीबीआई ने सलेमपुर में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी-वे) को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। वह अपने अधीनस्थ ट्रैक मेंटेनर का तबादला होने के बाद रिलीव करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत होने पर सीबीआई ने उसे रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।


सूत्रों के मुताबिक बुलंदशहर निवासी ट्रैक मेंटेनर चंद्रवीर ने सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत की थी कि उसका तबादला 3 अप्रैल को मुरादाबाद डिवीजन में कर दिया गया था। उसकी एनओसी भी जारी कर दिया गया था। हालांकि उसे रिलीव करने के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई की ट्रैप टीम को सलेमपुर भेजा गया। टीम ने चंद्रवीर को 20 हजार रुपये देकर संजय कुमार के पास भेजा। जैसे ही संजय कुमार ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, टीम ने उसे दबोच लिया। तत्पश्चात उसके आवास की तलाशी भी ली गयी। उसे बृहस्पतिवार को लखनऊ लाकर सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। >;>; चार दिन से जुुटी थी सीबीआई : पेज 6
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed