{"_id":"5ac506cd4f1c1bca618b573e","slug":"section-education-officer-arrived-to-investigate-the-killing-of-the-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या की जांच के लिए पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की हत्या की जांच के लिए पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
बनकटा के बौलिया पांडेय में बच्चों से पूछताछ करते खंड शिक्षा अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटा। परिषदीय स्कूल में हम उम्र साथी के हमले में छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मोहन (12) की मौत हो गई। इस मामले की जांच करने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा पहुंचे। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ की। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कल वह अपनी रिपोट बीएसए को देंगे। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
कुटियाभर गांव निवासी वीरबल गोड़ का बेटा मोहन बौलिया पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था। मंगलवार की सुबह घर से स्कूल गया था। दोपहर में स्कूल में बच्चों को मिड-डे-मील के दौरान छात्रों में विवाद हो गया। आरोप है कि मिड-डे-मील खाने के लिए कक्षा चार में पढ़ने वाला गांव का ही एक छात्र स्कूल पहुंचा और मोहन पर ईंट से प्रहार कर भाग गया। चोट लगते ही मोहन अचेत हो गया। छात्रों के शोर मचाने पर शिक्षक पहुंच गए। मोहन को सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले को बीएसए ने गंभीरता से लेते हुए बीएसए को विद्यालय में जांच करने के लिए भेजा। उन्होंने शिक्षकों का बयान तो लिया ही, साथ में विद्यालय के छात्रों से भी पूछताछ की। रसोइया से भी पूछताछ की गई।