{"_id":"6aef7b0738718eae800338ab","slug":"second-installment-of-pradhan-mantri-awas-yojana-released-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1511731-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी
Sun, 08 Nov 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। नगरीय विकास अभिकरण की तरफ से बताया गया है कि केंद्र और राज्य सरकार की सहभागिता से यह राशि दी गई है। प्रत्येक लाभार्थी को दूसरी किस्त के तौर पर एक लाख रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।
डूडा प्रशासन ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे प्राप्त धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करें। आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया है। ऐसा करने से लाभार्थी तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त करने के पात्र बन सकेंगे। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क या कमीशन देने की आवश्यकता नहीं है।
यदि किसी भी स्तर पर अवैध धनराशि मांगे जाने या अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो जांच की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो