{"_id":"6050f2b48ebc3e8d2f3e633c","slug":"second-day-bankers-strike-deoria-news-gkp388615372","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी लटके रहे बैंकों में ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी लटके रहे बैंकों में ताले
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के दौरान सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर विरोध जताते बैंक कर्मचारी। संवाद न्
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी लटके रहे बैंकों में ताले
बैनर, पोस्टर के साथ जुुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, वित्तमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निजीकरण के विरोध में मंगलवार को भी जिले कीकुल 211 बैंक शाखाओं में हड़ताल के चलते कामकाज नहीं हुुआ। इससे लोगों को खासकर व्यापारी वर्ग को लेन-देन सहित अन्य बैंकिंग गतिविधियां नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर लगातार दूसरे दिन शहर में बैनर-पोस्टर के साथ जुलूस निकालकर बैंककर्मियों ने वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जानकारों के अनुसार दो दिन की तालाबंदी से करीब एक हजार करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को भी जिले के 125 सरकारी, 13 निजी एवं बड़ौदा यूपी बैंक की 73 शाखाओं के बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। पूर्व निर्धारित दो दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन सभी बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी रेलवे स्टेशन रोड पीएनबी मुख्य शाखा पर इकट्ठे हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष आरएन राय के नेतृत्व में यहां से बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए बैंककर्मी मोतीलाल रोड, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, नगरपालिका रोड, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए वापस पीएनबी मुख्य शाखा पर पहुंचे और सभा की। सभा को संबोधित करते हुए यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जिला मंत्री डीके गुप्ता ने कहा कि भविष्य में अगर बैंकिंग क्षेत्र में निजीकरण को नहीं रोका गया तो संगठन आगे भी हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन जारी रखेगा। सभा एवं जुलूस में सुजीत चतुर्वेदी, तेज बहादुर, अरविंद सिंह, रत्नाकर मणि, रायश्री, अंकिता, निकिता, हर्षा, नवीन, धनंजय सिंह, विनोद, त्रिपुरेश, मनोज, विनय, शिवानंद, राजेश, अनुपम, आरआर झा, शशिप्रकाश तिवारी, राजेश, सौरभ, प्रेम, जनार्दन, प्रेमशंकर, संतोष, जैनेंद्र, अविनाश, संदीप, अरुण, भानू, सरोज, राहुल यादव, गिरजेश, बैजनाथ, श्रीनिवास, जीत कुमार, अमितेश आदि मौजूद रहे।
एसबीआई मुख्य शाखा पर प्रदर्शन
देवरिया। राघवनगर स्थित एसबीआई मुख्य शाखा पर एसबीआई कर्मियों ने मंगलवार को भी हड़ताल पर रहते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सभा कर उन्होंने वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी एवं सरकार के आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए। सभा को भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के आंचलिक सचिव एसपी मिश्रा, अधिकारी संघ के सहायक क्षेत्रीय सचिव मनोज सिंह ने संबोधित किया। मौके पर सभी ने संकल्प लिया कि जब तक सरकारी उनकी मांगें नहीं मानेगी, उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान जगदीश सिंह, विशाल चतुर्वेदी, जैनेंद्र कुशवाहा, धनंजय मिश्रा, संजय कुमार, अभय मिश्रा, केके सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, सुष्मिता बरनवाल, पूजा, अनामिका, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक हजार करोड़ का व्यवसाय हुआ प्रभावित
यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष आरएन राय व जिला मंत्री डीके गुप्ता ने बताया कि जनपद में सरकारी, निजी क्षेत्र एवं बड़ौदा-यूपी बैंक को मिलाकर 200 से अधिक शाखाएं हैं। कैैश के लेन-देन, चेक क्लीयरिंग, आरटीजीएस, एनईएफटी, कैश सहित अन्य बैंकिंग गतिविधियों से संबंधित कार्यों को मिलाकर दो दिनों में एक हजार करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ है।