{"_id":"6a513c817bc0dd235900eaab","slug":"second-burglary-within-eight-months-of-the-same-home-deoria-news-c-208-1-deo1019-186596-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक ही घर में आठ माह के भीतर दूसरी बार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक ही घर में आठ माह के भीतर दूसरी बार चोरी
Sat, 11 Jul 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया अभिलाष गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद के घर में आठ माह के भीतर दूसरी बार नकब काटकर चोरी हुई है।
चोरों ने इस बार 12 हजार रुपये नकदी समेत जेवरात पर हाथ साफ किया। इससे पहले भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। लगातार दूसरी बार चोरी होने से पीड़ित परिवार और गांव वाले दहशत में है।
परसिया अभिलाष गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद के घर की दीवार मिट्टी की है। बृहस्पतिवार की रात परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद आगे बरामदे में सोने चले गए।
इसी बीच चोर पीछे की दीवार में नकब काटकर घर में प्रवेश कर गए और बाॅक्स में रखा सोने का मंगटिका, मंगलसूत्र, कान का दो अदद जेवर, चांदी का करधन और 12 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी परिजन को शुक्रवार की सुबह सोकर उठने पर हुई। खोजबीन करने पर टूटा बाॅक्स और कुछ सामान गांव के पश्चिम सड़क किनारे मिले। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।