{"_id":"6213d53f6850b104e92319b5","slug":"seat-of-transport-bar-association-demolished-deoria-news-gkp4277161193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष का तख्ता ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष का तख्ता ढहाया
विज्ञापन

देवरिया। सहायक संभागीय कार्यालय के सामने जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं चेयरमैन के तख्ते को रविवार को किसी ने ध्वस्त कर दिया। सोमवार को जानकारी होने पर संगठन ने घटना की निंदा करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह एवं मंत्री धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि संगठन के पूर्व अध्यक्ष विजयशंकर चौबे एवं चेयरमैन अखिलेश्वर मणि का एआरटीओ कार्यालय परिसर में जगह के अभाव में सड़क के उस पार अस्थाई टिनशेड है। इसी में बैठकर करीब 35 वर्षों से वे लोग अपना विधि व्यवसाय करते हैं। रविवार को कुछ लोगों ने टिन शेड, कुर्सी-मेज सड़क के डिवाइडर पर फेक दिया गया। सोमवार को जब दोनो अधिवक्ता अपने तख्ते पर आए तो सब उजड़ा देख उनके होश उड़ गए। संगठन से जुड़े अधिवक्ता घटना की निंदा करते हैं और इसके खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर भी दी गई है। निंदा करने वालों में संगठन के सदस्य रवि मिश्र, अजय चंद्र, ऋषि पांडेय, गोपाल पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।