फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Search for second accused in robbery of woman in train intensifies

Deoria News: ट्रेन में महिला से लूटपाट के दूसरे आरोपी की तलाश तेज

Wed, 23 Jul 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Search for second accused in robbery of woman in train intensifies
भटनी। मऊ-छपरा पैसेंजर ट्रेन में बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट के मामले में जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद दूसरे की तलाश तेज कर दी है। गिरफ्तार आरोपी शुभम गोंड़ ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वारदात में उसका एक और साथी शामिल था, जो बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बुजुर्ग महिला की शिकायत में ट्रेन में मारपीट व पायल, लॉकेट, टॉप्स और नकदी की लूट को दो युवकों ने मिलकर अंजाम देने का जिक्र था। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। रेलवे पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है। एसओ जीआरपी आदित्य सिंह ने बताया कि ट्रेन में महिला के साथ लूटपाट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed